फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण चोरी

Fri, 30 Dec 2016 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
लूट - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
फरीदाबाद में मकान का ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए और लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी नाइजल जोसफ  ने पुलिस को बताया कि वह एनएचपीसी चौक स्थित फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। बुधवार शाम करीब 6:15 बजे वह नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर चले गए।
विज्ञापन


उनकी पत्नी मनीषा जोसेफ  ग्रीनफील्ड कॉलोनी में ही अपने माता-पिता के घर चली गईं। वह रात के समय वहीं रुक गईं। सुबह 4 बजे जब नाइजल जोसफ  ड्यूटी से लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।

अंदर अलमारियां खुली पड़ी थीं। उनमें रखे सोने चांदी के आभूषण गायब थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अभी चोरों के बारे में पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें