फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बैंक अधिकारी बन मजदूर के खाते से उड़ा लिए 37 हजार

Fri, 30 Dec 2016 01:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, अवाहदेवी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भोरंज के चंबोह में एक मजदूर के खाते से फर्जी बैंक अधिकारी ने साढ़े 37 हजार रुपये उड़ा लिए हैं। मोबाइल पर नकदी निकासी का मेसेज आने पर संबंधित व्यक्ति को ठगी का पता चला। पीड़ित ने पुलिस थाना भोरंज में ठगी होने की शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  भाग सिंह (37) पुत्र जगदीश निवासी करियाली डाकघर चंबोह ने पुलिस थाना भोरंज में शिकायत दर्ज करवाई है कि बुधवार को उसे मोबाइल पर कॉल आया। कॉलर ने अपना परिचय बैंक अधिकारी के रूप में दिया। उसने बताया कि उसका एटीएम कार्ड का सीरियल नंबर अपडेट करना है।
विज्ञापन


फर्जी बैंक अधिकारी ने भाग सिंह के एटीएम का सीरियल नंबर पूछा। हालांकि, भाग सिंह ने बैंक शाखा से नया एटीएम ही जारी करवाया था। ऐसे में उसे एटीएम कार्ड संबंधी पूरी जानकारी नहीं थी। भाग सिंह ने फर्जी बैंक अधिकारी के झांसे में आकर एटीएम कार्ड का सीरियल नंबर संबंधित कॉलर को दे दिया।
विज्ञापन


कॉल डिस्कनेक्ट होने के कुछ देर बाद ही उसके बैंक खाता से साढ़े 37 हजार रुपये डेबिट हो गए। नकदी निकासी का मेसेज देख उसके होश उड़ गए। इसकी शिकायत भाग सिंह ने पुलिस थाना भोरंज में दर्ज करवा दी है। बीते दस सालों में दिहाड़ी मजदूरी कर भाग सिंह ने जो जमापूंजी एकत्रित की थी, शातिरों ने उड़ा ली है।

    उधर, थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि पीड़ित की शिकायत आई है। शिकायत के आधार पवर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें