फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर के घर ग्रिल तोड़कर चोर उड़ा ले गए 10 लाख के गहने

Mon, 08 Jan 2018 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
theft - फोटो : rajan rai
विज्ञापन

सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-19 के एक इंजीनियर के घर की ग्रिल तोड़कर चोरों ने करीब 14 लाख रुपये का माल उड़ा लिया। चोर करीब 3 लाख रुपये नकदी और 10 लाख रुपये के जेवरात के अलावा कीमती सामान चुराकर ले गए।

विज्ञापन


पीड़ितों की ओर से कोतवाली में शिकायत दी गई है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-19 के ए ब्लॉक में कुशाग्र सिंह सपरिवार के साथ रहते हैं। वह स्वयं इंजीनियर हैं और उनकी मां नोएडा के एक नामी स्कूल में अध्यापक है।

इन दिनों कुशाग्र के पिता केवी सिंह की पोस्टिंग गुजरात में चल रही है। उनसे मिलने के लिए पूरा परिवार गुजरात गया था। 30 दिसंबर को परिवार के लोग गुजरात चले गए और शनिवार 6 जनवरी की दोपहर को वापस घर लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

theft - फोटो : rajan rai
चोरों ने उनके पीछे रसोई की ग्रिल उखाड़कर करीब 3 लाख रुपये की नकदी और 10 लाख रुपये के जेवरात चुरा लिए। कुशाग्र की शादी कुछ माह पहले ही हुई थी और उनकी शादी के गहने और कीमती कपडे़ और विदेशी घड़ियां आदि सभी चुराकर ले गए।

पीड़ित की ओर से सेक्टर-20 कोतवाली में घटना की शिकायत दे दी है। उधर, पीड़ित परिवार का कहना है कि घर में चोरी की घटना के पीछे किसी जानकार का हाथ है। चूंकि उन्हीं का पता है कि वह घर से बाहर गए हुए हैं।

​सुरक्षा गार्डों पर भी संदेह जताया है। उधर, पीड़ित परिवार ने आस पड़ोस और रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाल रहे हैं। जिनमें कुछ साक्ष्य मिले हैं और उनकी कड़ी से कड़ी मिला रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें