फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तर में घुसकर प्रापर्टी डीलर को मारी गोली

Fri, 06 Jun 2014 12:39 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र में बाइक सवार तीन हमलावरों ने दफ्तर में घुसकर प्रापर्टी डीलर को गोली मार दी। जानलेवा हमले में प्रापर्टी डीलर बाल-बाल बच गया। गोली उनके हाथ से छूकर निकल गई। हमलावार फरार हो गए।
विज्ञापन


घायलावस्था में प्रापर्टी डीलर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने शाहदरा निवासी प्रापर्टी डीलर और उसके बेटों पर लेनदेन के विवाद में हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

औद्योगिक क्षेत्र रोड प्लॉट संख्या 18/6 में सूर्या प्रापर्टीज और गौरव ट्रांसपोर्ट का दफ्तर है। दोनों कारोबार का संचालन करहेड़ा निवासी सुशील चौहान इसी दफ्तर से करते हैं। रात करीब नौ बजे वह अपने दफ्तर पर बैठे थे और उनका ड्राइवर किशोर शर्मा खाना खा रहा था।
विज्ञापन


तभी दफ्तर के बाहर एक बाइक पर सवार तीन लोग रुके। पीछे बैठे दो बाइक सवारों के हाथ में पिस्तौल थी। दोनों दफ्तर में घुसे और उन पर दो राउंड फायर कर हो गए। एक फायर मिस हो गया जबकि दूसरी गोली उनके हाथ से छूकर निकल गई। हमले में सुशील बाल-बाल बचे।

ड्राइवर और आसपास के लोग उन्हें नरेंद्र मोहन अस्पताल लेकर पहुंचे। सुशील चौहान ने बताया कि उन पर हमला करने वाले शाहदरा निवासी प्रापर्टी डीलर और उसके दो बेटे हैं। एक बेटा बाइक चला रहा था जबकि बाप और दूसरे बेटे ने दफ्तर में घुसकर हमला किया।

एसएचओ साहिबाबाद ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रुपयों के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। सुशील चौहान ने पुलिस को बताया कि शाहदरा के प्रापर्टी डीलर से उन्हें कुछ रकम लेनी है, जिसे देने में वह आनाकानी कर रहा है। बहरहाल, एसएचओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें