फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आप भी तो नहीं इस्तेमाल कर रहे चोरी का मोबाइल, दिल्ली में पकड़े गए गैंग ने किया खुलासा

Fri, 16 Nov 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को द्वारका से इंटरस्टेट गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया जिनसे एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गिरफ्तार दोनों आरोपी चोरी के मोबाइल के सप्लायर हैं और उन्होंने बताया है कि दिल्ली से छीने गए मोबाइल इंदौर में आसानी से बिक जाते हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 141 मोबाइल बरामद किए हैं। इनमें से 21 मोबाइल के चोरी की शिकायत दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

डीसीपी एंटो अल्फोंस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के नाम धीरज बंसारी और विनय ततरेजा हैं और दोनों द्वारका सेक्टर-13 मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार हुए हैं। जिस वक्त इनकी गिरफ्तारी हुई दोनों के पास एक-एक बैग था, जिनमें पुलिस को 141 मोबाइल मिले।

जब पूछताछ के दौरान ये दोनों मोबाइल से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके तो इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में इन्होंने बताया कि यह खरीदारी के लिए इंदौर से दिल्ली आते हैं। यहां 15-20 रहते हैं और गफ्फार मार्केट से मोबाइल कम दाम में खरीदकर ले जाते हैं।
विज्ञापन


वह द्वारका भी इसीलिए आए थे। मोबाइल लेने के बाद वह इंदौर वापस जा रहे थे, तब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों इन मोबाइलों को ले जाकर इंदौर के डॉलर मार्केट में बेचते। आरोपियों ने ये भी बताया कि बेचने से पहले वह खास तकनीक से मोबाइलों के आईएमईआई नंबर बदल देते थे। यह मोबाइल द्वारका, कालकाजी, कनॉट प्लेस, कश्मीरी गेट, शकरपुर, आनंद विहार आदि क्षेत्रों से चुराए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें