फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में कैदी पर जानलेवा हमला, साथी कैदियों ने लोहे की पत्ती से किए कई वार

Thu, 30 Jun 2016 07:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jail
विज्ञापन
रोहिणी जेल में तीन कैदियों ने एक कैदी पर जानलेवा हमला कर दिया।  जख्मी कैदी मथुरा निवासी चंद्रप्रकाश (30)को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। पुलिस ने आरोपी कैदियों पर मारपीट और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 28 जून की शाम चंद्रप्रकाश अपने वार्ड के बाहर खड़ा था। इस दौरान उसी वार्ड में बंद तीन कैदी जोगा, करण और मुकेश पंडित ने उस पर लोहे से बनाई गई पत्ती से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चंद्रप्रकाश घायलावस्था में किसी तरह भाग कर जेल के वार्डर के पास पहुंचा।

वार्डर ने इसकी शिकायत पुलिस से की। समयपुर बादली थाने से पुलिस रोहिणी जेल पहुंची और जख्मी चंद्रप्रकाश को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। उसने पुलिस को बताया कि इन कैदियों से उनकी पुरानी रंजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काट रहा है उम्रकैद की सजा

तीन माह पहले भी इन बदमाशों ने उस पर हमला किया था। उसने अदालत से गुहार भी लगाई थी कि उसे इन बदमाशों से अलग दूसरे वार्ड में रखा जाए। हालांकि, इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

चंद्रप्रकाश पर लूट, डकैती, हत्या, हत्या का प्रयास सहित अन्य मामले दर्ज हैं। 2012 में संगम विहार थाना पुलिस ने उसे हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। जेल में उसकी मुलाकात बदमाश मनोज बक्करवाला से हुई। इस बीच अदालत ने उसे हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई।

कुछ दिनों बाद चंद्रप्रकाश दो माह के पेरोल पर निकला और फरार हो गया। वह मनोज के सहयोगी पप्पू के साथ मिलकर डकैती व लूटपाट को अंजाम देने लगा। 2013 में मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन के बाहर उसे चार सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके बाद से वह जेल में बंद था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें