फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल लालसिंह ने बताई ‘दहशत’ की सच्चाई

Wed, 26 Nov 2014 12:39 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर बदमाशों की गोली से घायल हुए सेल्समैन लाल सिंह ने बताया कि फुलप्रूफ प्लानिंग के साथ बदमाशों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया था। सुबह 10.30 बजे एक बाइक पर तीन लोग पेट्रोल भरवाने आए।
विज्ञापन


उन्होंने पहले तेल लिया और पंप से चले गए। करीब 15 मिनट बाद वही तीनाें बदमाश पंप पर आए। एक बदमाश बाइक स्टार्ट रखकर मेन रोड पर पीपल के पेड़ के पास खड़ा हो गया। दो बदमाश पंप की तरफ आए।

उन्होंने अपना मुंह कपडे़ से ढक रखा था। दोनों बदमाशों ने पहले साथी संदीप त्यागी पर गोली चलाई, मगर वह मिस हो गई। इसके बाद उन्हाेंने तमंचा संदीप के ऊपर सटा दिया और 40 हजार रुपये कैश लूट लिया।
विज्ञापन


एक बदमाश ने मेरी भी जेब में हाथ डाला तो मैं उससे भिड़ गया। छीना-झपटी में बदमाश ने मेरे पांव में गोली मार दी और बाइक की तरफ भागे। बाइक पर बैठते वक्त भी बदमाशों ने हवाई फायर किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें