खुर्जा नगर स्थित जेवर अड्डे पर अस्पताल जाते समय विधायक की कार सवार डॉक्टर भतीजी के साथ दरोगा ने अभद्रता की। इमरजेंसी में मरीज को देखने जाने की बात कहने के बावजूद उसने महिला चिकित्सक को कार से नीचे उतार दिया।
आरोप है कि चालक के साथ भी दरोगा ने मारपीट की और गाड़ी को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आया और सीज कर दी। महिला चिकित्सक कार के लिए पूरे दिन कोतवाली के चक्कर काटती रहीं। उन्होंने आरोपी दरोगा के खिलाफ तहरीर दी है।
कांग्रेस विधायक बंशी सिंह पहाड़िया की भतीजी डॉ. पूनम महिला अस्पताल में चिकित्सक के पद पर तैनात हैं। बृहस्पतिवार दोपहर को वह बुलंदशहर से लौट रही थीं। चालक संदीप कार चला रहा था।