फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथकड़ी समेत कुर्सी ले भागा ‘चोर’

Sat, 31 Jan 2015 09:19 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के गोविंदपुरम चौकी से एक ‘चोर’, पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत कुर्सी लेकर फरार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही अफसरों में शोर मचा। हालांकि पुलिस अफवाह बता रही है।
विज्ञापन


चर्चा है कि ऑपरेशन वज्रपात के दौरान क विनगर पुलिस हरसांव से एक युवक को चोरी के शक में पूछताछ के लिए गोविंदपुरम चौकी पर लेकर आई। उसे हथकड़ी पहनाकर कुर्सी से बांधा गया था।

चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी कुछ देर के लिए उसे चौकी में अकेला छोड़कर किसी जरूरी काम से बाहर चला गया। इसके बाद आरोपी युवक हथकड़ी समेत कुर्सी को लेकर चौकी से भाग निकला।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी जब वापस लौटा और चोर गायब  था। उसने मामले की सूचना पुलिस अफसरों को दी। आरोपी की तलाश में पुलिसकर्मी जुट गए।

कुछ देर बाद आरोपी को कविनगर पुलिस वापस दबोच लाई। एसएसआई मिथिलेस यादव का कहना है कि आरोपी चौकी पर ही था वह कहीं नहीं भागा।

पुलिस की कस्टडी से भागा वाहन चोर, फिर दबोचा
पुलिस के हत्थे चढ़ा एक वाहन चोर सिपाही को चकमा देकर भाग गया। चोर को भागते देख सिपाही ने दौड़कर उसे फिर दबोच लिया। हालांकि पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस के हत्थे दो वाहन चोर चढ़े थे और इनमें से एक बदमाश थाने से ही फरार हो गया।

एसओ सुबोध सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार शाम अंकित नाम के वाहन चोर को हिरासत में लिया गया था। रात करीब साढ़े 10 बजे एक सिपाही उसे पानी पिलाने थाना परिसर में ही नल के पास ले जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान वाहन चोर ने हाथ छुड़ाकर भागने का प्रयास किया। लेकिन थाने के गेट के पास से ही उसे पकड़ लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें