फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी सी बात पर हुआ झगड़ा तो धारदार हथियार से की साथी की हत्या, फिर पेड़ से फंदा लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के नोएडा की एक नर्सरी में काम करने वाले एक मजदूर द्वारा अपने साथी मजदूर की हत्या करने के बाद कथित रूप से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। नगर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि सेक्टर 125 के पास ‘हैबिटेड गार्डन’ नर्सरी में हेमराम सोम उर्फ छोटन (38 वर्ष) और पवन (35 वर्ष) काम करते थे। 

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि दर्ज मामले के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। पवन ने छोटन पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी कथित रूप से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पवन ने नर्सरी में ही स्थित एक पेड़ से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें