फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएमयू में मनचले से भिड़ी महिला, की पिटाई

Thu, 03 Dec 2015 08:28 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चलती ईएमयू में छेड़छाड़ करने वाले मनचले से एक ‘मर्दानी’ भिड़ गई। महिला और युवक की भिड़ंत देखकर कोटगांव फाटक पर खड़े दो युवकों ने ट्रेन में चढ़कर छेड़छाड़ कर रहे युवक को दबोच लिया।
विज्ञापन


इसके बाद स्टेशन पर भीड़ ने मनचले की धुनाई कर जीआरपी को सौंप दिया। इस भिड़ंत में महिला को भी चोटें आईं हैं।

प्रताप विहार निवासी महिला शाइस्ता बृहस्पतिवार सुबह 10.15 पर गाजियाबाद से दिल्ली फिरोजशाह कोटला जा रही थी। सीट पाने के चक्कर में वह प्लेटफार्म एक से यार्ड में जा रही ईएमयू में बैठ गई।

यह ईएमयू शंटिंग के बाद प्लेटफार्म नंबर-5 से दिल्ली रवाना होनी थी। यार्ड जा रही खाली ईएमयू में अकेली महिला को देख लोकेश नाम का युवक भी ट्रेन में चढ़ गया। शंटिंग में करीब 20 मिनट लगने हैं।
विज्ञापन


ऐसे में सुनसान क्षेत्र देख लोकेश ने शाइस्ता से बदसलूकी शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो मनचले ने गला दबा लिया और पिटाई शुरू कर दी।

महिला ने हार मानने की बजाय उससे मुकाबला किया और उसकी गर्दन दबाकर जोरदार मुक्का मारकर पीछे धक्का दे दिया। महिला करीब 7-8 मिनट तक उससे जूझती रही। इतने में ट्रेन कोट गांव फाटक पर पहुंच गई।

महिला को युवक से भिड़ते हुए देख और शोर सुनकर फाटक पर खड़े युवक मनोज और भारत चौधरी ट्रेन में चढ़ गए। उन्होंने युवक को दबोच लिया और महिला को उसके चंगुल से छुड़ाया।

बाद में स्टेशन पर लोकेश को उतारकर भीड़ ने जमकर धुनाई की फिर जीआरपी को सौंप दिया। सूचना पर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंचे। महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जीआरपी एसएसआई इंद्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें