फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती मामले में समझौते के बाद रुपये को लेकर हुई थी हत्या

Sun, 17 Jul 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर गांव में 8 जून को हुई डकैती के दौरान राहुल की गोली लगने से हुई मौत मामले में पांच नामजद और तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने दो आरोपियों राजेंद्र व निक्की को गिरफ्तार कर लिया है। दनकौर कोतवाल अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि हाफिजपुर गांव निवासी सुंदर के परिवार को बदमाशों ने बंधक बनाकर 95 हजार रुपये और जेवर की डकैती की थी। 

घटना के दौरान बेटा राहुल बदमाशों की गोली से घायल हो गया था। पीड़ित ने राजेंद्र, निक्की, प्रभात और आशू समेत 8 बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


इलाज के दौरान राहुल की मौत के बाद पुलिस ने मामला हत्या में बदल दिया था। पुलिस ने नामजद दो आरोपियों राजेंद्र और निक्की को हिरासत में लिया था। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि राहुल के साथ उनका 29 जून को विवाद हुआ था। 

राहुल ने उनके खिलाफ  पुलिस से शिकायत की थी। दो दिन बाद गांव और समाज के लोगों ने पंचायत कर दोनों पक्षों का समझौता करा दिया था। इसके बाद भी राहुल उनसे 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था।
विज्ञापन


रुपये न देने पर पुलिस से रिपोर्ट करने की धमकी दे रहा था। राहुल से पीछा छुड़ाने के लिए बदमाशों ने 8 जुलाई को उसकी हत्या करने की योजना बनाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें