कनॉट प्लेस स्थित शिव सागर रेस्तरां से गरीब बच्चों को बाहर निकालने के मामले में कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने असज्ञेय धाराओं में मामला दर्ज करलिया है।पुलिस ने महिला की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया है।
पुलिस मामले की जांच के बाद अदालत में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस के पास दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली थी। दोनों शिकायत की पुलिस ने जांच करने के बाद महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।
गौरतलब है कि पेशे से लेखक सोनाली सेट्टी गत शनिवार को पति के जन्म दिन पर गरीब बच्चों को खाना खिलाने के लिए कनॉट प्लेस स्थित शिव सागर रेस्तरां ले गई थी। आरोप है कि रेस्तरां के कर्मचारियों ने उन्हें खाना देने से इंकार कर दिया। उसके बाद सोनाली ने रेस्तरां के बाहर धरना दे दिया और पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दे दी।