फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज न मिलने पर विवाहिता की हत्या

Fri, 18 Apr 2014 12:55 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनैड़ा में दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने फंदा लगाकर नवविवाहिता मोनिका (23) को मार डाला। सूचना पर बृहस्पतिवार दोपहर पहुंचे मायके वालों के साथ भी ससुराल वालों ने मारपीट की। मृतका के पिता ने दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें पति समेत पांच लोगों को नामजद कराया गया है।
विज्ञापन


मेरठ खरखौदा निवासी मोनिका कश्यप (23) पुत्री कृष्ण की शादी 23 नवंबर 2013 को भनैड़ा के राहुल से हुई थी। पिता कृष्ण ने बताया कि शादी के बाद से ससुराल वाले विवाहिता को दहेज कम लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। विवाहिता ने इसकी शिकायत कई बार परिजनों से की थी।

बृहस्पतिवार दोपहर भनैड़ा से किसी ने फोन पर मायके वालों को विवाहिता के मरने की सूचना दी। सूचना पर पिता कृष्ण, मां लीलावती रिश्तेदारों के साथ भनैड़ा पहुंचे। आरोप है कि ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट की। इसी बीच सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


इसके चलते ससुराल वाले मौका देखकर फरार हो गए। पिता कृष्ण ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि ससुराल वालों ने दहेज में एक लाख रुपये नहीं देने पर उसकी बेटी को फंदा लगाकर मारा है। रिपोर्ट में पति राहुल, ससुर रामसिंह, सास कमलेश, देवर दीपक और ननद प्रमिला को नामजद कराया है।

एसओ एसए जैदी का कहना है कि हत्या या आत्महत्या की हकीकत पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी। पीड़ित परिवार की तहरीर पर फिलहाल दहेज हत्या में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच सीओ मोदीनगर करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें