गुड़गांव में सोहना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से काफी मात्रा में अवैध रूप से मांस का करोबार करने वालों को गिरफ्तार किया हैं।
उनके पास से करीब पांच कुंटल मास बरामद कर वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया।
सदर थाना प्रभारी जितेंद्र राणा ने बताया कि सूचना मिली कि कैंटर गाड़ी में नूंह से गुड़गांव-दिल्ली मांस बेचने के लिए आ रहे हैं। पुलिस टीम में पीएसआई मनोज कुमार, हैड कांस्टेबल मनोज कुमार, सिपाई अजय कुमार व नवनीत को शामिल कर बाईपास अंबेड़कर चौक पर नाकाबंदी कर दी।