बिसाहड़ा गांव में हुए इकलाख हत्याकांड की सुनवाई सोमवार को जिला न्यायालय की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। घटनास्थल से बरामद बचे मांस के मुआयना करने के लिए दी गई पत्नी की इकरामन की ओर से दी गई अर्जी पर भी सुनवाई होगी।
ट्रांसफार्मर के पास से बरामद मांस के नमूने को जांच के लिए मथुरा फॉरेंसिक लैब भेजा गया था। अर्जी में मांस का बचा हुआ हिस्सा कहां है। इसकी जानकारी देने और कोर्ट में मुआयना कराने की मांग की गई है।
मामले के आरोपियों को भी तलब किया गया है। जेल से आरोपियों को अदालत लाया जाएगा। वहीं, रविवार को गोहत्या मामले में वादी सूरजपाल के बयान होंगे। इस दौरान विडियोग्राफी की जानी है।
नाबालिग की जमानत के लिए अर्जी
इकलाख हत्याकांड के आरोपी तीसरे नाबालिग की जमानत के लिए जिला जज की न्यायालय में अर्जी दी गई है। आरोपी के वकील शीशपाल का कहना है कि नाबालिग की जमानत के लिए अर्जी पर सुनवाई के लिए सोमवार को तिथि तय होगी।