फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबी अफसर का बड़ा कारनामा, सरकारी आवास को ही बना दिया था शराब गोदाम

Fri, 01 Jul 2016 12:57 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईबी अधिकारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने अवैध इंपोर्टेड व विदेशी शराब को रखने के लिए अपने सरकारी आवास में गोदाम बना रखा था। इसके लिए उसने आरकेपुरम के सेक्टर पांच स्थित घर के परिसर में अवैध निर्माण करवाया था।
विज्ञापन


वह अपने पास हमेश इंपोर्टेड शराब के करीब 120 ब्रांड रखता था। इनका गोरखधंधा इसलिए भी फलफूल रहा था कि ये मांग के अनुसार हर ब्रांड के विदेशी शराब उपलब्ध करा देते थे।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार नरेंद्र कुमार शर्मा आईबी में एएसआई है और उसकी तैनाती डॉमेस्टिक एयरपोर्ट पर थी। आईबी सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस से सूचना मिलने के बाद नरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट के अलावा गुड़गांव से आती थी अवैध शराब

- फोटो : अमर उजाला
नरेंद्र कुमार ने पूछताछ में बताया कि कुछ वर्ष पहले एयरपोर्ट पर उसकी मुलाकात मुकेश धींगरा से हुई थी। मुकेश ने उसे लालच देकर महंगी शराब की तस्करी में शामिल कर लिया। बताया जा रहा है कि नरेंद्र एयरपोर्ट से बिना एक्साइज ड्यूटी वाली विदेशी शराब लाकर मुकेश को देता था। एयरपोर्ट के अलावा ये गुड़गांव से भी अवैध शराब लाते थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुकेश विदेशी शराबों की सप्लाई पेज थ्री पार्टियों के अलावा फार्म हाउस, दक्षिण जिले के कुछ पब व रेस्टोरेंट में करता था। इसके ज्यादातर ग्राहक तय थे। जहां से जिस ब्रांड की डिमांड आती थी ये तुरंत पहुंचा देता था।

आरोपी की कोशिश ये रहती थी कि इनका कोई ग्राहक टूट न जाए। अवैध शराब की इस गोरखधंधे में बेचने वाले, सप्लाई करने वाले और खरीदने वाले सभी को फायदा होता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें