फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक देने के बाद पति ने किया रेप!

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मंडावली इलाके में एक महिला ने अपने पूर्व पति पर जान से मारने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर छानबीन के बाद मंडावली थाना पुलिस ने आरोपी पूर्व पति के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक सलमा (22) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ मंडावली इलाके में रहती है। दो साल पूर्व उसकी इलाके के रहने वाले सलीम (25)(बदला हुआ नाम) से शादी हुई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जबरन बनाया संबंध

सलमा का आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति दहेज के लिए उसे परेशान करता था। अकसर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।

गत 26 मई को आरोपी ने उसे तलाक दे दी। इसके बाद भी आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उससे संबंध बना लिए। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में की

पीड़िता की शिकायत पर छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मंडावली थाना पुलिस सलीम की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें