फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने बेटी रिश्ता तय कर दिया तो उसे हथौड़े से कूच डाला

Sun, 02 Feb 2014 11:29 AM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी का रिश्ता अपनी मर्जी से तय करने से क्षुब्ध एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को हथौड़ा मारकर मौत के घाट उतार दिया। बेटे ने विरोध किया तो उसे भी जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह भाग निकला। उसकी बेटी ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से कानपुर का रहने वाला करीब 50 वर्षीय सोवरन लाल नेहरू कॉलोनी में 45 वर्षीय पत्नी पुष्पा, 21 वर्षीय बेटी आरती और करीब 17 वर्ष के बेटे संतोष के साथ रहता था।

आरती बीकॉम और संतोष 12वीं के विद्यार्थी हैं। पुष्पा एक एक्सपोर्ट कंपनी में काम करती थी, जबकि सोवरन ने घर में ही टेलर की दुकान खोल रखी है।

पुष्पा ने करीब छह महीने पहले भूपानी में रहने वाले एक युवक से आरती की शादी तय की थी। शादी 15 फरवरी को होनी थी। इस रिश्ते से नाखुश सोवरन की पत्नी से अनबन चल रही थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बस में युवती से प्यार, वादे और फिर एक दिन...

शुक्रवार रात परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सोए थे। शनिवार सुबह पुष्पा ने ड्यूटी जाने के लिए खाना बनाया और फिर बाथरूम में चली गई।

जब वह नहाकर आ रही थी तो सोवरन लाल ने घर में रखा हथौड़ा उठाकर सीधा उसके माथे में दे मारा। हथौड़ा लगने से पुष्पा की चीख निकल गई और वह जमीन पर गिर गई।

मां की चीख सुनकर आरती और संतोष वहां पहुंचे, लेकिन तब तक सोवरन पुष्पा पर हथौड़े के कई वार कर चुका था। वारदात के बाद उसने हथौड़ा पुष्पा के माथे में ही गड़ा छोड़ दिया।

संतोष ने सोवरन लाल को पकड़ने की कोशिश की तो उसने कैंची उठाकर उसे भी जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। आरती व संतोष के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। एएसआई जगबीर सिंह ने बताया कि आरती के बयान पर सोवरन लाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें