फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने डांटा तो आठवीं के छात्र ने दे दी जान

Sun, 02 Feb 2014 10:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकीपुरम में शनिवार को मां की डांट आठवीं के छात्र को इतनी अखरी की उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


कमरे में पहुंचे बाबा उसे फंदे पर लटका देख सन्न रह गए। तुरंत उसे पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
 
जानकीपुरम सेक्टर पांच निवासी कुनाल (14) एलपीसी स्कूल में आठवीं का छात्र था। मासिक परीक्षा में कम अंक आने पर डिप्रेशन में था।

इसी के चलते शनिवार सुबह आंख में दर्द होने की बात कहते हुए स्कूल नहीं गया। इसे लेकर मां शगुन ने उसे डांट दिया। इसके बाद कुनाल अपने कमरे में चला गया।

काफी देर तक बाहर न आने पर मां ने आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर बाबा जितेंद्र उसे मनाने के इरादे से पहुंचे। छत पर एंगल के सहारे पोते को लटका देख शोर मचाया। परिवार के लोग आननफानन में उसे पास के अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


कुछ समय पहले ही हुई थी पिता की मौत
कुनाल की मौत से घर में कोहराम मच गया। मां रो-रोकर बेहाल थी। परिवार के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही पति की मौत हुई थी।

औरब बेटे की मौत ने उसे तोड़ दिया है। बाबा ने बताया कि कुनाल पढ़ने में तेज था। हमेशा अच्छे नंबर आते थे दो माह पहले परीक्षा में कम नंबर आने से तनाव में था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें