फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल मर्डर: मकान से बदबू आने पर खुला राज, ताला तोड़कर देखने पर पुलिस के भी उड़े होश

Mon, 06 Jun 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शव को ले जाते पुलिसकर्मी व अन्‍य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
न्यू उस्मानपुर इलाके में रविवार शाम 50 साल की महिला और उसकी दो बेटियों की लाश उनके घर में मिलने के बाद हड़कंप मच गया। घर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने ताला तोड़कर देखा तो पुलिस के होश उड़ गए। तीनों की गला रेतकर हत्या की गई थी। मृतकों की शिनाख्त सायरा (50) व उसकी बेटियां मेहरून्निसा (19) और शबनम (9) के रूप में हुई है। 

खबर मिलते ही जिला पुलिस उपायुक्त व संयुक्त आयुक्त समेत तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की भी खासी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


विभिन्न दृष्टिकोणों से पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक सायरा अपने परिवार के साथ एस-23, गली नंबर-2/23 ब्रहृमपुरी मेन रोड पर अपने दो मंजिला मकान में रहती थी। सायरा के पति असलम उर्फ मुन्ना की करीब दो साल पहले मौत हो चुकी है। मुन्ना ने दो शादी की हुई थी। उसकी पहली पत्नी चौहान बांगर गली नंबर-5 में रहती है। 
विज्ञापन

पुलिस ने ताला तोड़कर देखा तो पुलिस के उड़े होश

हत्या
वहीं सायरा के ग्राउंड फ्लोर पर एक किराएदार रहता है, जबकि पहली व दूसरी मंजिल पर सायरा अपनी दोनों बेटियों के साथ रहती थी। रविवार शाम को पड़ोसियों ने घर से तेज दुर्गंध आने की शिकायत की। 

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोड़ा तो पुलिस के होश उड़ गए। पहली मंजिल के एक कमरे में मेहरुन्निसा व बाथरूम में शबनम का शव खून से लथपथ पड़ा था। दोनों का गला रेता गया था।

वहीं दूसरी मंजिल के कमरे में सायरा का शव पड़ा हुआ था। उसका भी गला रेता गया था। मामले की खबर मिलते ही अतिरिक्त जिला पुलिस उपायुक्त आरएस सागर, पुलिस उपायुक्त डॉ.अजीत कुमार सिंगला व संयुक्त आयुक्त सतीश गोलचा मौके पर पहुंच गए। 

क्राइम टीम ने मामले की गहनता से छानबीन की। शुरूआती जांच के बाद ऐसा लग रहा है कि तीनों की दो या तीन पूर्व हत्या की गई। पुलिस आशंका जता रही है कि एक से ज्यादा लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। हत्या किसने की और हत्या के पीछे क्या मक्सद है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन की छानबीन कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें