फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुश्मन की गर्लफ्रेंड के बुलावे पर पार्टी करने पहुंचा और हो गया शिकार

Tue, 02 May 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

दो शूटर गिरफ्तार, कई मामलों का किया खुलासा 
दिल्ली, झज्जर संस्करण के लिए भी महत्वपूर्ण....
हनी ट्रैप के चलते हुई थी युवक की हत्या
- दो शूटर गिरफ्तार, कई मामलों का किया खुलासा 
- दिल्ली के मंजीत महाल गैंग से है दोनों आरोपियों का ताल्लुक
- एक शूटर व उसकी गर्लफे्रंड की तलाश जारी
- एक ही महीने में दो युवकों की हत्या का है आरोप
- दोनों आरोपियों ने गैंगवार के चलते कई और हत्या की वारदात को भी दिया है अंजाम
- दिल्ली में आधा दर्जन से ज्यादा वारदातों में है शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मंजीत महाल गैंग के सदस्य ने जेल में हुई कहासुनी का दुश्मन से बदला लेने के लिए अपनी गर्लफे्रंड को मोहरा बनाया। गर्लफे्रंड ने हनी ट्रैप के जरिये युवक को बर्थडे का बहाना बनाकर गुरुग्राम बुलाया और उसकी अपने साथियों से गोली मरवाकर हत्या करवा दी।
विज्ञापन


इससे एक माह पहले भी झज्जर के एक युवक की हत्या में आरोपी शामिल रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। जबकि युवती व उसका ब्वाय फे्रंड अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जविनकी तलाश जारी है।

झज्जर के गांव दुलीना निवासी विक्रांत अपने दोस्तों से मिलने के लिए दिल्ली के नजफगढ़ में आया करता था। उसका शव 6 फरवरी को गुरुग्राम के बजघेउ़ा गांव में पंचायती जमीन पर पड़ा मिला था।
विज्ञापन

4-5 बदमाशों ने मिलकर की थी हत्या

इसकी हत्या 4-5 बदमाशों ने मिलकर की थी। इस मामले में थाना पालम विहार में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी नजफगढ़ निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया था। अन्य आरोपियों को पकडने के लिए मामले की जांच सीआईए पालम विहार को सौंपी गई थी।

सीआईए प्रभारी सज्जन सिंह को पता चला कि इस मामले से जुड़ा एक आरोपी झज्जर के गांव छुड़ानी निवासी अंशुल हिमाचल प्रदेश में हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल में बंद है। पुलिस टीम उसे 28 अप्रैल को प्रोडक्शन वारंट पर गुरुग्राम लेकर आई और उसे अदालत से तीन दिन के रिमांड पर लिया।

उसके पास से एक देशी पिस्टल भी बरामद की गई है। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि 14 मार्च की रात सेंट्रो कार में सवार दिल्ली के अलीपुर निवासी राहुल मान उर्फ रिंकू की हत्या गुरुग्राम के आईटीएम कालेज के पास उसने अपने साथियों के साथ गोली मारकर की थी।

ऐसे फंसाया गया था राहुल को जाल में....

इस हत्याकांड में उसके साथ रोहतक के गांव इस्माइला निवासी दीपक उर्फ धौला, झज्जर के गांव रेवाड़ी खेड़ा निवासी विकास दलाल और उसकी गर्लफे्रंड हिमाचल निवासी टिकमा भी साथ थी। वारदात के समय दीपक व अंशुल बाइक पर थे, जबकि टिकमा व विकास दलाल कार में सवार थे। जिसके बाद पुलिस ने दीपक उर्फ धौला को गिरफ्तार कर लिया। 

मंजीत महाल गैंग के सदस्य अंशुल ने पुलिस को बताया कि उसका साथी विकास दलाल की राहुल से जेल बंद रहने के दौरान कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए राहुल को ठिकाने लगाने की योजना बनाई गई।

विकास ने इस वारदात में अपनी गर्लफे्रंड टिकमा को योजना में शामिल किया। टिकमा ने राहुल के साथ फेसबुक और वाट्सएप के जरिये दोस्ती की। उनके बीच दोस्ती बढ़ते-बढ़ते बात शादी तक पहुंच गई थी। जब लगा कि पंछी पूरी तरह से उसके जाल में फंस चुक ा है।
विज्ञापन

ये मामले भी हैं इन पर दर्ज....

योजनानुसार 14 मार्च को टिकमा ने अपना बर्थडे मनाने के लिए राहुल को गुरुग्राम बुलाया। राहुल अपने दोस्त की कार में बर्थडे केक व चॉकलेट लेकर बर्थडे मनाने गुरुग्राम के सेक्टर-23ए में आईटीएम कालेज पर पहुंचा। जहां पहले से घात लगाए बैठे अंशुल, विकास, दीपक ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

1. फरवरी मध्य में अंशुल लाइन पार झाड़ोदा निवासी लक्की व विकास दलाल ने मिलकर गांव रेवाड़ी खेड़ा झज्जर में सेवा के ऊपर फायर किए थे। 
2. फरवरी में ही अंशुल ने अपने साथियों विकाल उर्फ झाबू निवासी छावला स्टैंड व विकास दलाल के साथ मिलकर स्कूटी सवार दिनेश उर्फ मंगू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
3. मार्च में उत्तम नगर मोहन गार्डन नई दिल्ली में अपने साथी विकास दलाल व लक्की ने मिलकर प्रमोद गुर्जर पर गोली चलाकर जान से मारने का प्रयास किया था। 
4. मार्च के अंत में अंशुल ने गांव लडरावन में की गई अपनी मां की हत्या का बदला लेने के लिए विकास दलाल, कप्तान उर्फ जीता व लक्की के साथ मिलकर नरेश फौजी निवासी लडांवन झज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
5. 8 अप्रैल को सुंदर नगर हिमाचल प्रदेश में अंशुल, विकास दलाल नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए थे। इन पर पुलिस पर जानलेवा हमला करने की नीयत से देशी पिस्टल तानने का आरोप है। अंशुल पकड़ा गया था, जबकि विकास दलाल भागने में कामयाब हो गया था। 

नंदू गैंग से जुड़ा होने के कारण की गई थी विक्रांत की हत्या....
दक्षिणी दिल्ली में मंजीत महाल गैंग और नंदू सांगवान गैंग के बीच आपसी रंजिश चल रही है। दुलीना निवासी विक्रांत नंदू गैंग से ताल्लुक रखता था। जिस कारण महाल गैंग के शूटर अंशुल, राहुल ने उसकी हत्या कर दी थी। मंजीत महाल के पिता की हत्या किए जाने के बाद रेवाड़ी खेड़ा के सेवा पर हमला किया गया था, जिसमें वह बच गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें