बोनट पर बैठाकर युवक को घुमाने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस शनिवार को छापेमारी करके आरोपी को गिरफ्तार करेगी। सेक्टर-10 का रहने वाला प्रतीक एक निजी कंपनी में काम करता है।
वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से चार दिन पहले सेक्टर-12 गया हुआ था। जहां पर होंडा सिटी कार ने उसकी कार में टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने के बाद जब गाड़ी से उतरकर उसने कार सवार को रोकने का प्रयास किया तो वह उसके बोनट पर आ गया। चालक उसे 500 मीटर तक बोनट पर ही घुमाता रहा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने रोडरेज का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद कार का नंबर आ गया है। जिसके आधार पर उसकी पहचान की जा चुकी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी की पहचान की जा चुकी है। शनिवार तक उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि रोडरेज की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिसके वायरल होने के बाद मामले में गंभीरता दिखाई जा रही है।
#WATCH CCTV footage of a man being dragged atop a car bonnet (28.3.16)https://t.co/CgA9TqkrSt
— ANI (@ANI_news) April 1, 2016