फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगो युवक की हत्या मामला: गृह मंत्रालय ने दिए तीसरे आरोपी को जल्द पकड़ने के आदेश 

Sat, 28 May 2016 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में कांगो के 23 वर्षीय युवक की हत्या मामले में गृहमंत्रालय सक्रिय हो गया है। गृहमंत्रालय ने दक्षिण जिला पुलिस को कांगो युवक की हत्या के तीसरे आरोपी को जल्द पकड़ने के सख्त आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


गृहमंत्रालय के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को तीसरे आरोपों को पकड़ने के लिए लगा दिया गया है। गृहमंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को अफ्रीकी मूल के लोगों की सुरक्षा कड़ी करने व आरडब्ल्यूए से संपर्क करने को कहा है। 

गौरतलब है कि वसंतकुंज के किशनगढ़ इलाके में तीन आरोपियों मोबिन आजाद सैफी, मुकेश और प्रकाश उर्फ मौसा ने कांगो के युवक मासोनडा केटाडा ओलिवर (25) की 20 मई की रात करीब 11:45 बजे पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


आरोपियों ने पत्थर से उसे ओलिवर का सिर कुचल दिया था। आरोपी व पीड़ित एक ही ऑटो को किराये पर लेने को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने मोबिन आजाद सैफी को वारदात के बाद ही पकड़ लिया था, जबकि मुकेश व प्रकाश फरार थे।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस राजस्थान में दे रही है दबिश

दिल्ली पुलिस
वसंतकुंज पुलिस ने 23 मई को दूसरे आरोपी प्रकाश उर्फ मौसा को राजनगर, गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी मुकेश अब भी फरार है। 

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुकेश मूलरूप से अलवर, राजस्थान का रहने वाला है। सीसीटीवी फुटेज में मुकेश पीड़ित कांगो के युवक को पत्थर मारता हुआ दिखाई दे रहा है।

दक्षिण जिले की वसंतकुंज (नॉर्थ) थाना पुलिस की एक टीम अलवर, राजस्थान में आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। दिल्ली पुलिस की एक टीम ने बृहस्पतिवार को मंसूरी में दबिश दी थी, मगर आरोपी वहां नहीं मिला। 

स्पेशल सेल के अलावा दक्षिण जिले के एसटीएफ की टीम भी आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि हत्या के तीसरे आरोपी मुकेश को पकड़ने लिए दक्षिण जिला पुलिस पर काफी दबाव है। माना जा रहा है कि तीसरे आरोपी को पकड़ने के बाद अफ्रीकी देश के लोगों को गुस्सा शांत हो सकेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें