एक मनचले होमगार्ड ने 4 साथियों के साथ दवा लेने जा रही किशोरी से छेड़छाड़ की और बंद पड़े पवन सिनेमा के अंदर खींचने की कोशिश की।
किशोरी की चीखने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी होमगार्ड की धुनाई कर दी। होमगार्ड के साथी भाग गए। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी होमगार्ड के साथ-साथ पीड़िता के पिता को थाने ले आई।
पुलिस का कहना है कि होमगार्ड व पीड़िता के पिता के बीच शराब पीने के दौरान झगड़ा हुआ। कोटगांव निवासी 14 साल की किशोरी रिक्शा चालक पिता और मां के साथ शाम करीब सात बजे अशोक नगर में बुखार की दवा लेने जा रही थी।
रास्ते में होमगार्ड ने उसे रोक लिया। पूर्व परिचित होमगार्ड ने रिक्शा चालक को शराब के 1- 2 पैग पीने के बाद दवा दिलाने के लिये जाने को कहा।
रिक्शा चालक ने मना किया तो होमगार्ड साथियों संग मिलकर रोक लिया और शराब पिलाने लगे। होमगार्ड ने किशोरी को आपत्तिजनक बात कही और साथियों संग उसे पवन सिनेमा के अंदर खींचने की कोशिश की। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।