फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

Wed, 26 Mar 2014 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात ऑल्टो सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर दी। जबकि, गोलीबारी में उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


मौके पर पुलिस ने 15 से 20 खोखे बरामद किए हैं। जबकि आसपास के लोगों का कहना है कि करीब 50 राउंड फायरिंग हुई थी। पुलिस के मुताबिक दनकौर के नवादा गांव निवासी अनिल पुत्र राजवीर बेसमेंट खुदाई का ठेका लेने का काम करता था। उस पर लूट, रंगदारी, अवैध बालू खनन, गैंगस्टर एक्ट के अलावा मारपीट के सात मुकदमे दर्ज थे।

गोली लगने के बाद भी दिखाई हिम्मत लेकिन...

जानकारी के मुताबिक अनिल सोमवार रात अपने चचेरे भाई अजब सिंह के साथ स्कॉर्पियो से नोएडा से अपने गांव लौट रहा था। जब वे नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के पास पहुंचे तो अनिल ने वहां पर चल रही साइट पर जाने के लिए गाड़ी रोक दी।

उसी दौरान वहां पहुंचे ऑल्टो कार सवार बदमाशों ने दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिससे अनिल और अजब घायल हो गए। दोनों हिम्मत जुटाकर किसी तरह स्कॉर्पियो में सवार होकर भागने लगे।

लेकिन घायल होने और पीछे से हो रही फायरिंग से बचने के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और स्कॉर्पियो पलट गई। इसके बाद दोनों भाई बेहोश हो गए। बदमाशों ने स्कॉर्पियो पर फिर करीब 10 से 15 राउंड गोलियां चलाईं।
विज्ञापन

बिजनेस बना जान का दुश्मन!

इस घटना की जानकारी आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को कैलाश अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया जबकि अजब की हालत गंभीर बनी हुई है।

अनिल के पिता राजबीर ने नवादा निवासी संदीप, कपिल, राहुल, रोहित, परविंदर और चक्रसैनपुर निवासी सतीश के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अनिल का अपने गांव के कुछ युवकों से बालू खनन को लेकर विवाद चल रहा था। साथ ही गांव के कुछ अन्य लोग उसके सामने धंधा नहीं कर पा रहे थे। अनिल दबंग था और उस पर कई रिपोर्ट भी दर्ज थीं। एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि हत्याकांड में छह लोगों को नामजद कराया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें