फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर रहा था योगा, शीर्षासन के दौरान हो गया दिल दहला देने वाला हादसा

Tue, 25 Jul 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
गाजियाबाद के विजयनगर के बागू इलाके में योगा करते समय गले में लिपटा कपड़ा छत पर बंधे तार में उलझने से एक किशोर की जान चली गई। वह आठवीं कक्षा का छात्र था। विजयनगर बागू निवासी रोहित मजदूरी करते हैं। वह यहां पत्नी और दो बेटों के साथ रहते हैं। उनका बड़ा बेटा सूरज (13) रविवार शाम टीवी पर एक योगा प्रोग्राम देख रहा था। शीर्षासन करने केलिए वह छत पर गया।
विज्ञापन


इस दौरान शीर्षासन करने के दौरान उसका बैलेंस बिगड़ा और गले में बंधा कपड़ा तार में उलझने से उसकी गरदन में फंदा लग गया। काफी देर तक नीचे नहीं आने पर परिजन छत पर गए तो गले में कपड़ा लिपटा सूरज पड़ा था। चादर कपड़े सुखाने के तार में फंसी थी। परिजन उसे पास के निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसएचओ विजयनगर नरेश सिंह ने बताया कि पुलिस को मामले की सूचना नहीं मिली है। बेटे की मौत के बाद रोहित और उनका परिवार सदमे में है।

भगवा कपड़ा लपेटकर करता था योगा 
परिजनों ने बताया कि सूरज को योगा करने का बहुत शौक था। वह साधुओं की तरह अपने शरीर पर भगवा कपड़ा लपेट लेता। इसके बाद योगा करता। रविवार को भी योगा के दौरान उसने भगवा पकड़ा गले में लपेटा हुआ था। यह कपड़ा कलाबाजी खाने के दौरान तार में उलझ गया और उसे फांसी लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें