फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को युवक ने बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर सामने आया मामला

Sat, 10 Jun 2017 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
रेप (डेमो पिक)
विज्ञापन
मंदबुद्धि होने की वजह से एक मासूम को पांच साल पहले उसके मां बाप ने त्याग दिया। एक किसान दंपति ने उसे शरण दी और बेटी की तरह पाला। किस्मत ने उसे यहां भी धोखा दिया। जब मां बाप खेत पर काम कर रहे होते तो पड़ोस के गांव का लड़का उसे अपनी हवस का शिकार बनाता। 
विज्ञापन


मंदबुद्धि किशोरी खुद पर हो रहे अत्याचार माता-पिता से बयान नहीं कर पाती। दो दिन पहले पेट दर्द हुआ तो दंपति ने डॉक्टर को दिखाया, पता चला कि किशोरी चार माह की गर्भवती है। पुलिस अब आरोपी युवक की तलाश कर रही है। 

मामला भूपानी थाना क्षेत्र का है। 14 वर्षीय किशोरी के मुताबिक एक दिन उसके माता-पिता उसे जीप में बैठा कर लाए और सड़क किनारे उतार कर चले गए। वह रोते हुए माता-पिता को ढूंढ रही थी। किशोरी को पालने वाले किसान दंपति ने बताया कि बच्ची पांच साल पहले खेत में रोती हुई मिली थी। उसे अपने माता पिता का नाम पता तक नहीं मालूम था। बच्ची को अपने साथ रखकर अपने अन्य बच्चों की तरह पाल रहे थे। 
विज्ञापन


किशोरी के मुताबिक एक दिन उसके माता पिता खेत पर गए थे और सभी भाई बहन स्कूल। खेत में जानवर चराने वाला नरेश नाम का लड़का आया और मारपीट कर उसे हवस का शिकार बनाया, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। 

किशोरी के मुताबिक तब से नरेश ने उसे कई बार हवस का शिकार बनाया। दो दिन पहले किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो उसने मां को बताया। डॉक्टर ने देखने के बाद बच्ची का गर्भवती होना बताया। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि आरोपी नरेश सीमावर्ती गांव का रहने वाला है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें