फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद सुलझाने गया और गंवाई जान

Wed, 16 Jul 2014 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में सोमवार देर रात एक जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मितरांव गांव निवासी प्रिंस (23) के रूप में हुई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि प्रिंस पुराने विवाद को सुलझाने के लिए पीतमपुरा इलाके में आया था। इसी दौरान कहासुनी के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे गोली मार दी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और आरोपी की पहचान कर ली गई है। मंगोलपुरी थाना पुलिस उसे दबोचने के लिए दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें: हत्या के बाद बेड के अंदर छुपाई लाश

पुलिस के अनुसार प्रिंस का बादल से झगड़ा चल रहा था। दोनों पक्षों में पुराने विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत चल रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बादल ने झगड़े के दौरान दो गोली हवा में चर्लाई और एक गोली प्रिंस के पेट में मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बादल अपने सहयोगियों के साथ वहां से फरार हो गया। प्रिंस के दोस्तों ने उसे जख्मी हालत में महावीर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज बरामद कर ली है। पुलिस ने प्रिंस के दोस्त के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें