गुरुग्राम के ज्योति पार्क में क्रेटा सवार युवक को करीब एक दर्जन हमलावरों ने गोलियों से भूना, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ज्योति पार्क निवासी विकास उर्फ विक्की के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक पर लगभग तीस राउंड फायरिंग की गई है।
प्रथमदृष्टया यह आपसी रंजिश का मामला माना जा रहा है। हालांकि पुलिस इस पर कुछ भी साफ कहने से इनकार कर रही है और घटनास्थल की जांच कर रही है।