गुरुग्राम के मानेसर में 9 महीने की बच्ची की हत्या और उसकी मां के साथ ऑटो में गैंगरेप के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जो खुलासे किए हैं वो चौंका देने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी योगेंद्र 29 मई की रात अपने दो दोस्तों के साथ गुरुग्राम से मानेसर अपने कमरे पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उन्हें 19 वर्षीय लड़की एक बच्चे के साथ लिफ्ट मांगती दिखी जिसे उन्होने अपनी ऑटो में बिठा लिया। गिरफ्तार आरोपी ने बताया है कि उस रात उसके जो दो दोस्त ऑटो में सवार थे वो सब बुलंदशहर के एक ही गांव के हैं। तीनों ही गांव से यहां पैसे कमाने आए थे। आरोपी के मुताबिक उस रात योगेंद्र के साथ जयदीप और अमित भी उसके साथ ऑटो में सवार थे।
विज्ञापन
रूम पार्टनर हैं तीनों आरोपी
2 of 5
पुलिस के मुताबिक ये तीनों ही आरोपी बुलंदशहर के रूंसी गांव के ही हैं और मानेसर के बांस फुलला में तीनों एक ही कमरे में रहते हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ये तीनों ही ऑटो चलाने का काम करते हैं। फिलहाल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी है। बता दें कि मंगलवार शाम को पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों का स्केच जारी किया था। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से तफ्तीश की जा रही है। बाकी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
लापरवाही करने वाली पुलिस अधिकारी निलंबित
3 of 5
मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी में डीसीपी क्राइम व क्राइम ब्रांच की प्रमुख टीम को लगाया गया है। इसके साथ क्राइम ब्रांच की टीम आस-पास के गांव के सभी टाटा मैजिक वाहनों का डिटेल निकलवा रही है। इन मालिकों और संदिग्ध लोगों की लोकेशन ट्रेस की जाएगी। जिससे उनके मोबाइल व पूछताछ का मिलान कर आरोपी तक पहुंचा जाएगा। डीसीपी साउथ अशोक बख्शी का कहना है कि स्केच से आरोपियों तक पहुंचने में काफी मदद मिलेगी। उसका मिलान वाहन मालिक व चालकों से किया जाएगा। पुलिस सभी पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
4 of 5
आईएमटी मानेसर में महिला के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने जांच अधिकारी एसआई सुमन बाला को मंगलवार की शाम निलंबित कर दिया। एसीपी मानेसर की जांच रिपोर्ट में पाया गया कि महिला की ओर से जांच में देरी की गई और समय पर सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी गई।
गुरुग्राम के मानेसर इलाके में 29 मई को 9 महीने की बच्ची को ऑटो सवार लोगों ने ऑटो से फेंक कर हत्या कर दी उसके बाद उसकी मां के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने 30 मई को उसकी बेटी की हत्या का मामला दर्ज कर लिया था लेकिन पुलिस को जब महिला ने अपनी आप बीती बताई तो पुलिस के पैरों के तले से जमीन निकल गई।