फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में बुलाकर युवक के सीने में मार दी गोली, मौत

Mon, 03 Apr 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
gun shot
विज्ञापन
आदर्श नगर इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। उसका शव पार्क से मिला। पुलिस ने  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस, मृतक के एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान बडोला गांव निवासी विजय (18) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे मूलचंद कॉलोनी के पास स्थित डीडीए पार्क में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या की गई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। जांच के दौरान विजय के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि विजय को उसका दोस्त अनुज घर से बुलाकर ले गया था। परिवार वालों के मुताबिक विजय का किसी से कोई झगड़ा नहीं था।
विज्ञापन


वह इलाके में मीट की दुकान चलाता था। पुलिस अनुज को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें