फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बावजूद भी अस्पताल में दिखा अंकित गुर्जर का खौफ, मरीज हुए परेशान

Sun, 12 Jun 2016 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
अस्पताल में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कुख्यात बदमाश अंकित गुर्जर के भर्ती होने की वजह से अन्य मरीज परेशान हो गए हैं। अंकित गुर्जर चकमा देकर भाग न जाए इसके लिए भर्ती मरीजों के परिजनों को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे परिजनों के साथ-साथ मरीज भी परेशान हो गए हैं। इस बात को लेकर मरीज के परिजन लड़ाई कर रहे हैं। मुठभेड़ में अंकित गुर्जर को गोली लग गई थी। 

इसके बाद उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी अस्पताल की पहली मंजिल पर बने सर्जिकल विभाग में अंकित गुर्जर को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

वॉर्ड में भर्ती मरीजों से नहीं मिल पा रहे हैं परिजन

अस्पताल में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
24 घंटे डॉक्टर की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। इसकी सुरक्षा में कई पुलिस कर्मी तैनात है। सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के वॉर्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों को मिलने नहीं दिया जा रहा है। 

अपनी सास को देखने आए उमेश ने बताया कि इस विभाग के किसी भी मरीज के परिजन को मिलने नहीं दिया जा रहा है। सिर्फ डॉक्टर ही अंदर जा पा रहे हैं।

 यहां तक की अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी के स्टॉफ को भी मुश्किल से प्रवेश दिया जा रहा है। इससे आसपास के मरीज परेशान हो रहे हैं। इस बात को लेकर रविवार को एक मरीज के परिजन ने गार्ड से भी लड़ाई कर ली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें