सोमवार को न्यू अशोक नगर में कैश वैन से 39 लाख की लूट, मंगलवार को मालवीय नगर में पेट्रोप पंप मालिक से 15 लाख रुपये लूटने के बाद बुधवार को बदमाशों ने कंझावला के माजरा डबास गांव में कैश वैन को लूटने का प्रयास किया। लूटपाट विरोध करने पर बदमाशों ने वैन के गार्ड को गोली मार दी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों को डराने के लिए बदमाशों ने हवा में कई राउंड गोलियां भी चलाईं। पकड़े जाने के डर से बदमाश बिना रुपये लिये ही मौके से फरार हो गए। जाते-जाते बदमाशों न सिक्योरिटी गार्ड की डबल बैरल गन लूट ली।
गंभीर हालत में कैश वैन के गार्ड दिलीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस केे मुताबिक बुधवार दोपहर को निजी कंपनी की कैश वैन माजरा डबास गांव स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में कैश डालनेे आई थी।
विज्ञापन
कैश वैन का कर्मचारी कैश लेकर एटीएम में अंदर चला गया, वहीं गार्ड दिलीप बंदूक लेकर बाहर खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। दोनों ने हेलमेट लगाया हुआ था।
#WATCH: Guard foils robbery attempt by two bikers at SBI ATM in #Delhi's Majra Dabas after being shot at by the assailants (15.11.17) pic.twitter.com/tO5cn1iuGu
— ANI (@ANI) November 16, 2017
बदमाशों के हाथ में पिस्टल थी
- फोटो : अमर उजाला
आते ही इन लोगों ने गार्ड को काबू कर लिया। बदमाशों के हाथ में पिस्टल मौजूद थी। एक बदमाश ने पिस्टल दिखाकर एटीएम में कैश डाल रहे कर्मचारी को बैग समेत बाहर निकाल लिया।
वारदात के दौरान बदमाशों ने कई राउंड हवा में गोलियां भी चला दी। इधर गार्ड ने दोनों बदमाशों से कहा कि बैग में कैश नहीं टूल्स (औजार) हैं। इतना सुनते ही बदमाशों ने बैग वहीं छोड़ दिया।
इधर बदमाश गार्ड से उलझने लगे। पकड़े जाने के डर से एक बदमाश ने गार्ड दिलीप की जांघ में गोली मार दी। वह उसकी दुनाली बंदूक भी लूटकर ले गए। मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
घायल दिलीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कंझावला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
डेढ़ मिनट में हुई पूरी वारदात
- फोटो : अमर उजाला
गांव के जिस एटीएम के बाहर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, उसके ठीक सामने मकान पर एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। दोपहर 2.00 बजे के करीब जैसे ही कैश वैन आकर रुकी।
उसके चंद मिनटों बाद ही बदमाश वहां पहुंच गए। दोनों ही बदमाशों के हाथ में पिस्टल दिख रही थी। उन बदमाशों ने भीड़ को डराने के लिए हवा में गोलियां चलाईं।
गार्ड दिलीप बदमाशों को समझाने का प्रयास करने लगा, लेकिन बदमाशों ने उसे गोली मार दी। करीब डेढ़ मिनट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।
गार्ड की समझदारी से बचा कैश
- फोटो : अमर उजाला
मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एटीएम में कैश डालने आई वैन को दो जगह कैश डालना था। उनके बैग में करीब 15 लाख रुपये थे। गार्ड दिलीप ने बहुत समझदारी से काम लेकर कैश लुटने से बचा लिया।
जैसे ही बदमाशों ने लूटपाट शुरू की और बैग अपने कब्जे में लिया, गार्ड ने बदमाशों से कहा कि वह एटीएम मशीन को ठीक करने आए हैं। बैग टूल बॉक्स है इसमें एटीएम को ठीक करने के औजार है। यह सुनते ही बदमाशों ने कैश का बैग वहीं छोड़ दिया। जाते-जाते गुस्से में बदमाश गार्ड को गोली मार गए।
कंझावला रोड पर कारोबारियों व स्थानीय लोगों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
लगातार हो रही लूटपाट की घटना से नाराज स्थानीय लोगों व कारोबारियों ने बुधवार दोपहर को कंझावला मेन रोड पर जाम लगा दिया। स्थानीय विधायक भी लोगों के साथ धरने पर बैठ गए।
लोगों का कहना था कि राजधानी की कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। बदमाशों में पुलिस को खौफ भी समाप्त हो गया है।
यही वजह है कि आए बदमाश वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इधर जाम की खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लोगों समझा-बुझाकर मौके से हटाया।