फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ का टैक्स नहीं चुकाने पर खनन व्यवसायी की जमीन जब्त

Thu, 16 Nov 2017 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
एक करोड़ से अधिक लंबित टैक्स चुकाने से कन्नी काट रहे एक खनन व्यवसायी की दो बीघा जमीन को आयकर विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को पांवटा के बाता मंडी इलाके में बाकायदा मुनादी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


व्यवसायी पर एक करोड़ रुपये का टैक्स लंबित है, जिसे चुकाने में वह आनाकानी कर रहा था। शिमला से पहुंची टीम ने बुधवार दोपहर पांवटा के बातामंडी पहुंच कर दो बीघा जमीन को सीज कर अपने कब्जे में ले लिया। 

दूसरों को नसीहत के तौर पर विभागीय अमले ने ढोल बजवाकर मुनादी भी की। जमीन कब्जे में लेने के बाद अब विभाग भूमि को नीलाम कर पैसा वसूलने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

औपचारिकताएं पूरी करने के बाद की कार्रवाई

शिमला से आई टीम में कर वसूली अधिकारी तरुण कुमार अत्री, निरीक्षक नरेंद्र मीणा, नाहन से निरीक्षक विक्रम सिंह शामिल थे। जबकि कार्रवाई के दौरान जमीन के मालिक व्यवसायी का पुत्र मौके पर मौजूद था। 

कर वसूली अधिकारी तरुण कुमार अत्री व आयकर अधिकारी कार्यालय नाहन के निरीक्षक विक्रमजीत सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई का मसौदा तैयार किया गया था। कब्जे में ली गई भूमि को बेचने की औपचारिकताएं शीघ्र शुरू होंगी। 

व्यवसायी पर एक करोड़ से अधिक टैक्स न देने का आरोप है। विभागीय टीम ने सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जमीन अपने कब्जे में लेने का फैसला किया। सीज की गई जमीन बाता मंडी में प्राइम लोकेशन पर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें