फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरानी ढूंढ रहे हैं तो पढ़ें ये खबर

Mon, 07 Apr 2014 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में प्लेसमेंट एजेंसी द्वारा रखवाई गई नौकरानी दो दिन बाद ही घर से सामान और नगदी लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन


पुलिस जांच में एजेंसी संचालक उसका पति निकला। सेक्टर-20 पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी अब तक सौ से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक फरवरी माह में सेक्टर-29 के उदय अपार्टमेंट में रहने वाले एक रिटायर्ड कर्नल ने जस्ट डायल के माध्यम से नौकरानी रखने के लिए आरएसएम होम एप्लाइंसेस व मैन पावर नाम की प्लेसमेंट एजेंसी से संपर्क किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: थाने के पास प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग

एक युवक उनके पास पहुंचा और कमीशन का पंद्रह हजार रुपये लेकर युवती को उनके पास छोड़ गया। दो दिन बाद युवती भी घर से पंद्रह हजार रुपये, लैपटॉप, आईपैड व अन्य घरेलू सामान समेट कर फरार हो गई।

जब रिटायर्ड कर्नल ने प्लेसमेंट एजेंसी के नंबर पर फोन किया तो उसने लड़की को गायब करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी।

रिटायर्ड कर्नल ने थाना सेक्टर-20 में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की तो कंपनी का पता फर्जी निकला। मोबाइल नंबर के आधार पर सर्विलांस टीम की मदद से सदरपुर कॉलोनी निवासी अमित उर्फ सागर, उसकी पत्नी पूनम उर्फ दिशा व निठारी निवासी मयंक अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढें: मुरादनगर में पकड़ा गया चार करोड़ कैश

उनके पास से पंद्रह हजार रुपये, लैपटॉप व आईपैड बरामद किया गया है। पूछताछ में पता चला कि अब तक सौ से ज्यादा लोगों को नौकरानी उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले डेढ़ साल से प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से नौकरानी उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी का धंधा कर रहे थे। पूनम असम व अमित मधुबनी बिहार का रहने वाला है और उन्होंने प्रेम विवाह किया है, जबकि मयंक नेपाल का रहने वाला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें