मामले की गंभीरता को देखते हुए तभी पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था।
स्पेशल सेल ने कोर्ट में दलील दी थी कि ग्रुप कैप्टन ने पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी को भारतीय गोपनीय सुरक्षा दस्तावेज सांझा किए थे।
जांच में पता लगा था कि फेसबुक पर महिला पटेल और किरन रंधावा की आईडी पर करीब 10 दिन तक चली सेक्स चैट के बाद उन्होंने गोपनीय सुरक्षा दस्तावेज के फोटो खींचकर सांझा किए थे।
दिसंबर में वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों को इस जासूसी के बारे में पता लगा था, जिसके बाद विभागीय जांच में मारवाह की संलिप्तता तय करते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त को इसकी सूचना दी गई थी।