देश के अन्य हिस्सों की भांति दिल्ली में भी बंद हो चुके नोटों और नए नोटों की बड़ी खेप मिलनी आरंभ हो गई हैं। दिल्ली पुलिस ने शनिवार देर रात छापेमारी कर एक कंपनी के कार्यालय से करीब 13.65 करोड़ रुपये बरामद हुए जिसमें 2.60 करोड़ रुपए के नए नोट हैं।
विज्ञापन
2 of 6
ग्रेटर कैलाश से बरामद हुआ नोटों का जखीरा
- फोटो : अमर उजाला
संयुक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-एक स्थित टीएंडटी लॉ फर्म के कार्यालय में बड़ी मात्रा में नए एवं पुराने नोट रखे हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
ग्रेटर कैलाश से बरामद हुआ नोटों का जखीरा
- फोटो : अमर उजाला
इसके चलते दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल ने शनिवार देर शाम कंपनी के कार्यालय पर छापा मारा।
4 of 6
ग्रेटर कैलाश से बरामद हुआ नोटों का जखीरा
- फोटो : अमर उजाला
छापेमारी में कंपनी के कार्यालय से करीब आठ करोड़ रुपये बंद हो चुके पांच सौ और एक हजार नोटों के तौर पर मिले, जबकि दो करोड़ रुपये से अधिक दो-दो हजार और सौ-सौ रुपये के नए नोटों में थे। छापेमारी में आयकर विभाग की टीम भी दिल्ली पुलिस की टीम के साथ थी।
विज्ञापन
5 of 6
ग्रेटर कैलाश से बरामद हुआ नोटों का जखीरा
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस और आयकर विभाग की टीमें अपने-अपने स्तर पर कंपनी के कार्यालय में रखी इतनी रकम के बारे में जांच करने में जुट गई है। वह पता लगा रही है कि आखिर यहां इतनी राशि क्यों रखी हुई थी।
ग्रेटर कैलाश से बरामद हुआ नोटों का जखीरा
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा यह राशि किसकी है और दो करोड़ रुपये दो-दो हजार और सौ-सौ के नोटों के तौर पर कैसे जुटाए गए। इस मामले में दोनों टीमें बैंक कर्मचारियों की भूमिका को लेकर भी जांच कर रही है। दोनों टीमें इस बात का भी पता लगा रही हैं कि यह राशि दिल्ली से बाहर से आई है या फिर दिल्ली से ही जुटाई गई है।