बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर की मड़ैय्या में मंगलवार को दोपहर एक वृद्ध ने अपनी डेढ़ महीने की मासूम पोती को जमीन पर पटक कर बलकटी से टुकड़े-टुकड़े कर मौत के घाट उतार दिया। बच्ची की चीख सुनकर पहुंची पत्नी और पुत्रवधू को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची पड़ोस की एक महिला पर भी बलकटी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आरोपी विपिन को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोपी की पत्नी गीता (50) को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी पुत्रवधू को लड़की होने से नाराज था। पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के गांव नूरपुर की मढ़ैया में राहुल की पत्नी सुहानी को डेढ़ महीने पहले पहली बेटी हुई थी।
दोहरे हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
बेटी होने से राहुल का पिता विपिन नाराज चल रहा था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे विपिन ने खेत से आया तो सुहानी डेढ़ माह की बच्ची आशवी को उसे देकर खाना बनाने चली गई। इस दौरान विपिन ने नन्हीं को जमीन पर पटक दिया और बलकटी से उसके टुकड़े कर डाले।
बच्ची का शोर सुनकर उसको बचाने आई पुत्रवधू सुहानी, पत्नी गीता और पड़ोसन सीमा (40) पत्नी जयवीर पर भी बलकटी से हमला कर दिया। इसमें गर्दन पर बलकटी लगने से सीमा की भी मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल सुहानी और गीता का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
file photo
- फोटो : अमर उजाला
घटना के समय राहुल नोएडा अपने ठेकेदारी के काम पर गया हुआ था। किसान बलकटी लिए करीब 40 मिनट तक हंगामा करता रहा। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और विपिन को मकान में बंद कर दिया।
file photo
- फोटो : अमर उजाला
सुहानी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विपिन को गिरफ्तार कर लिया। सुहानी की तहरीर पर विपिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। राहुल की ससुराल मेरठ के दौराला में है।