यमुना किनारे अवैध शराब के ठेके पर छापामारी के लिए गई पुलिस के साथ मारपीट व पथराव करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को यहां बरामद किया माल मौके पर छोड़कर जान बचाकर भागना पड़ा।
पुलिस ने चांदहट थाने में तैनात एएसआई के बयान पर 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
हसनपुर थाना एसएचओ रतन सिंह के अनुसार चांदहट थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि यमुना किनारे एक अवैध शराब का ठेका चल रहा है। इस पर एएसआई ओमबीर ने पुलिस टीम के साथ ठेके पर दबिश दी। पुलिस ने ठेके पर छापामारी की और वहां से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।