फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो यहां छुपाकर लाया था सोने के बिस्कुट

Fri, 04 Jul 2014 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से सीसीएसएफ के जवानों ने सोने की तस्करी करने वाले एक शख्स को पकड़ा है।
विज्ञापन


आरोपी के पास से 1.04 किलोग्राम सोने का बिस्कुट मिला है। जिसे आरोपी शख्स मस्कट से सिगरेट के पैकेट में छुपाकर ला रहा था। आरोपी शख्स को कस्टम के हवाले कर दिया गया है। कस्टम अधिकारी आरोपी युवक से पूछताछ कर रहे हैं।

सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार शाम मस्कट से एक फ्लैट इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंची। इस फ्लैट में सहारनपुर(उप्र) के गोपाल खंड एक निवासी जाहिद हसन सवार था। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद जाहिद वासरूम गया।
विज्ञापन


सीसीटीवी की मॉनिटरिंग कर रहे सीआईएसएफ के जवानों ने जाहिद को वासरूम में संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा। निगरानी करने पर जवानों ने उसे कुछ सामान को डस्टबीन में छुपाते हुए देखा।

सीसीटीवी मोनेटरिंग करने वाले जवानों ने अपने आला अधिकारियों को जाहिद के हरकत के बारे में बताया। अधिकारियों ने तुरंत जाहिद को हिरासत में लेकर जांच करने का आदेश दिया। जांच करने पर पता चला कि जाहिद ने डस्टबीन में सोने के बिस्कुट को छिपाकर रखा था। सिगरेट के पैकेट में रखे गए छह सोने के बिस्कुट को सीआईएसएफ ने अपने कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन


सीआईएसएफ के अधिकारियों ने इसकी जानकारी कस्टम अधिकारियों को दे दी है। कस्टम अधिकारी जाहिद से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में जुटे हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें