फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की हत्या के बाद पहचान मिटाने को डाला तेजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के जामिया नगर इलाके में सातवीं कक्षा के छात्र को अगवा कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि अपहरणकर्ताओं ने छात्र को छोड़ने के लिए दस लाख रुपये की मांग की थी। हालांकि, रविवार शाम पुलिस ने इलाके के एक सैलून से शव को बरामद किया।

शव मिलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और उग्र इलाके वालों की भीड़ हिंसक भी हो गई।

सैलून गया था और वापस नहीं लौटा

पुलिस के अनुसार, अरहम (13) पिता मो. समीर और मां फराह के साथ जामिया नगर के जौहरी फार्म में रहता था। मो. समीर का नोएडा में एक्सपोर्ट का कारोबार है।

गत शुक्रवार को अरहम पास के सैलून पर बाल कटवाने गया था, जिसके बाद वह लापता हो गया। परिजनों के मुताबिक ,शनिवार को उनके पास अपहरणकर्ता का फोन आया था। उन लोगों ने अरहम की सकुशल वापसी के लिए दस लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। साथ ही पुलिस को बताने पर उसकी हत्या करने की धमकी भी दी।

परिजनों ने अरहम की तलाश करने के बाद शनिवार को थाने में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। उन लोगों ने सैलून वालों पर भी शक जताया।
विज्ञापन

गुस्साए भीड़ ने क‌िया सैलून जलाने का प्रयास

पुल‌िस के पास मामला दर्ज हो जाने के बाद शनिवार रात पुलिस ने सैलून को किराये पर देने वाले मालिक और कारीगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। परिजनों के मुताबिक, रविवार सुबह भी अपहरणकर्ता ने फोन कर उनसे रुपये लेकर डासना आने के लिए कहा।

फिर बाद में फोन कर जगह बताने की बात कही। इस बीच रविवार शाम साढ़े चार बजे थाने के दो पुलिसकर्मी तफ्तीश के लिए सैलून पहुंचे। वहां से बदबू आ रही थी। सैलून की तलाशी के दौरान संदूक से अरहम का शव मिला। शव संदूक में रजाई से लपेट कर रखा गया था। पहचान मिटाने के लिए उसको तेजाब से भी जलाया गया।

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सैलून को जलाने का प्रयास किया। हालांकि, उन्हें पुलिस ने रोक लिया। तनाव को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने सैलून मालिक और कारीगर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें