अपने प्रेमी संग भागने की कोशिश कर रही एक युवती को बुर्का पहनना काफी भारी पड़ गया। जिस मकसद से उसने बुर्का पहना था उसी पर मुश्किल आ पड़ी।
गौरतलब है कि दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल थ्री में सुरक्षा जांच कर रही सीआईएसएफ की महिला सुरक्षा अधिकारी के सामने जब बुर्का पहने एक युवती पहुंची तो उसका बोर्डिंग पास देखकर सुरक्षा अधिकारी चौंक गई।
क्योंकि उस बोर्डिंग पास में जो नाम दर्ज था वो गैर-मुस्लिम था और लड़की ने बुर्का पहना था। इस बात की जानकारी सुरक्षा अधिकारी ने अपने आला अधिकारी को दी।