फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक की छात्रा को गोली मारकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने बीटेक की छात्रा से 40 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर एक बदमाश ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से आगरा की रहने वाली सुरभि वर्मा ग्रेटर नोएडा के जीएल बजाज कॉलेज से बीटेक कर रही है। वह नॉलेज पार्क स्थित कौशिक रेजीडेंसी में रहती है।
विज्ञापन

ये है पूरी कहानी

फीस जमा करने के लिए मंगलवार सुबह सुरभि अपने दोस्त गौरव के साथ जगत फार्म स्थित सिंडीकेट बैंक के एटीएम पहुंची। उसने मशीन से 50 हजार रुपये निकाले, जिसमें से 10 हजार रुपये गौरव को दे दिए।

इसके बाद दोनों हॉस्टल की ओर जा रहे थे। इस बीच नॉलेज पार्क-2 स्थित ईशान इंस्टीट्यूट के पास  बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचा दिखाकर सुरभि से 40 हजार रुपये लूट लिए।

इस दौरान जब छात्रा ने लूट का विरोध किया, तो एक बदमाश ने उस पर फायर कर दिया। गोली सुरभि के पैर में लगी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास से लोग वहां पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें