फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर चार माह तक किया दुष्कर्म

Fri, 05 May 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा के एक युवक नेे शादी का झांसा देकर चार माह तक हापुड़ की युवती से दुष्कर्म किया। युवक के फरार हो जाने के बाद पीड़िता की शिकायत पर कासना कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे।
विज्ञापन


मूलरूप से हापुड़ निवासी युवती शहर के अल्फा-1 सेक्टर में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करती है। पुलिस के मुताबिक, कुछ माह पूर्व युवती की दोस्ती रबूपुरा निवासी विक्रांत से हो गई। आरोप है कि विक्रांत नेे युवती को शादी का झांसा देकर नजदीकी बढ़ा ली और उसके रूम पर आने जाने लगा।

विक्रांत शादी का झांसा देकर चार माह तक दुष्कर्म करता रहा। अब, युवती का आरोप है कि विक्रांत ने उससे शादी करने सेे इंकार कर दिया और उसे छोड़कर भाग गया। पुलिस नेे युवती की शिकायत पर आरोपी विक्रांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


कासना कोतवाली प्रभारी अवनीश दीक्षित ने बताया कि दोनों लिव-इन रिलेेशनशिप में थे। युवती की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती का डाक्टरी परीक्षण कराकर कोर्ट में बयान कराए जाएंगे और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें