फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म, एमएमएस बनाकर किया ब्लैकमेल 

Tue, 13 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
जामिया नगर इलाके में नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात के दौरान आरोपी ने पीड़िता का एमएमएस भी बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल कर आरोपी वारदात को अंजाम देता रहा। पीड़िता के गर्भवती होने पर उसने मां को सारी बात बताई। बाद में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है। जामिया नगर थाना पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सपना (15)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ जामिया नगर इलाके में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। करीब छह-सात माह पूर्व एक सहेली ने उसकी मुलाकात एक युवक से करवाई थी। जान पहचान बढ़ाने के बाद एक दिन युवक ने जबरन सपना के साथ दुष्कर्म किया। 

वारदात के दौरान आरोपी ने उसका एमएमएस बना लिया। अब वह एमएमएस को सोशल नेटवर्किंग साइट पर डालने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा था। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अब आरोपी युवक की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें