रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने के बाद दोपहर में बहन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह रक्षाबंधन मनाने के लिए लखनऊ से नोएडा भाई के पास आई थी। भाभी रक्षाबंधन मनाने मायके गई हुई है। पुलिस को मौके से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। थाना सेक्टर-49 पुलिस आत्महत्या की वजह की जांच कर रही है।
थाना सेक्टर-49 प्रभारी निरीक्षक परशुराम ने के अनुसार, मूलरूप से ए/49, विराम खंड गोमती नगर, लखनऊ निवासी शरद वर्मा का यहां सेक्टर-78 महागुन मॉडर्ने सोसायटी के एब्लॉन टॉवर की 17 मंजिल पर फ्लैट है। निजी कंपनी में अधिकारी शरद यहां पत्नी के साथ रहते हैं। लगभग 20 दिन पहले पत्नी लखनऊ मायके चली गई थी। इसके बाद लखनऊ में माता-पिता के साथ रहने वाली शरद की बहन ऋतु वर्मा (32) नोएडा में भाई के पास आ गई थी।
सोमवार को बहन के भाई को राखी बांधी। इसके बाद खाना खाकर दोपहर करीब तीन बजे शरद कमरे में सो गया। ऋतु दूसरे कमरे में थी। शाम करीब सात बजे शरद उठा तो ऋतु को कमरे में पंखे से लटकी हुई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऋतु ने कुछ वर्ष पहले बीटेक किया था।
हालांकि, उसने कहीं नौकरी नहीं की। कई जगह पर उसकी शादी की बात चल रही थी, लेकिन कहीं भी रिश्ता तय नहीं हुआ था। इसे लेकर वह परेशान भी रहती थी। युवती ने फोन पर मां से कई बार खुदकुशी करने की बात कही थी। मां को अंदेशा नहीं था कि उनकी बेटी सच में जान दे देगी।