फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से परेशान होकर दी जान, लिखा मैं मजबूर थी मुझे माफ करना मम्मी-पापा

Sat, 24 Sep 2016 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मृत देह - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
क्रास रिवर मॉल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी करने वाली लड़की की पहचान हो गई है। लड़की नाबालिग है और उसके पिता यूपी पीएसी में तैनात हैं। 
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि लड़की को एक युवक परेशान करता था।

जिसकी वजह से वह तनाव में थी। लड़के के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में मामला भी दर्ज करवा चुके हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि लड़की का पुराना दोस्त उसे लगातार फोन करता था, जिस कारण परिवार वालों ने लड़की का फोन घर पर रख लिया था। इसके बावजूद लड़का उसके मोबाइल पर फोन कर रहा था।

हाल में युवक ने लड़की के साथ लिए गए कुछ फोटो को उसके वाट्सऐप पर डाल दिए थे। फोटो की वजह से लड़की काफी शर्मिंदा थी। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी वजह से उसने यह कदम उठाया है।  बृहस्पतिवार शाम को लड़की ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाने से पहले एक पॉलिथीन बैग फेंका था। उसमें पुलिस को चूहा मारने की दवा के अलावा एक खाली बोतल मिली। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फिनाइल की आ रही थी बदबू

पु‌लिस - फोटो : file photo
जिससे फिनाइल की बदबू आ रही थी। साथ ही एक पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला। जिसे उसने अपने परिजनों को संबोधित करते हुए लिखा था। 
जांच में पता चला कि लड़की परिवार के साथ कौशांबी में रहती थी और उसके पिता पीएसी में सब इंस्पेक्टर हैं।

लड़की नोएडा स्थित एक इंस्टीट्यूट से बीबीए की पढ़ाई कर रही थी। परिवार वालों से संपर्क करने पर उन लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह बिना कुछ कहे घर से निकल गई थी। काफी देर तक जब उसका कोई अता-पता नहीं चला तो परिवार वालों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवा दी थी। 

मैं मजबूर थी मुझे माफ करना मम्मी-पापा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुसाइड नोट में लड़की ने युवक के बारे में कुछ भी नहीं लिखा है। उसने अपने परिजनों को संबोधित करते हुए लिखा है कि यह सब ड्रामा मेरी वजह से ही शुरू हुआ था। 

अब मेरी वजह से ही खत्म होगा। भगवान से प्रार्थना करना कि अगले जन्म में आपके घर में मेरी जैसी लड़की पैदा न हो। मेरी वजह से आपका सिर झुका है। मेरी इस गलती की सजा भाइयों को मत देना।  उन्हें पढ़ा लिखा कर एक अच्छा इंसान बनाना। मैं जा रही हूं, मैं पूरी लाइफ में आप दोनों से नजरें नहीं मिला पाऊंगी। मैं मजबूर न होती तो कभी ऐसा काम न करती।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें