फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते से रुपये निकालने के बाद युवती को पीटा

Tue, 02 Jan 2018 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम से रुपये निकालने गई युवती से धोखाधड़ी कर बैंक खाते से रुपये निकालने व उससे मारपीट करने का मामला सेक्टर-50 थाना पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-57 निवासी इशा भाटला ने कहा कि वह क्षेत्र में एटीएम से रुपये निकालने गई थी।

विज्ञापन


एटीएम मशीन न चलने के चलते वह दूसरे एटीएम में चली गई। इस दौरान एक युवक उसका पीछा कर रहा था। वहां भी जब रुपये नहीं निकले तो पीछा कर रहा युवक एटीएम में घुस आया और मशीन खराब होने की बात कहने लगा।

इसके बाद वह पहले वाले एटीएम में पहुंच गई। यहां उसने दोबारा प्रयास किया तो पहले वाले युवक के दो अन्य साथी आ गए। रुपये न निकलने पर वह वापस घर जाने लगी। करीब 10 मिनट बाद ही उसके पास बैंक खाते से 10 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया।
विज्ञापन


इस पर वह वापस एटीएम गई जहां वह तीनों युवक मौजूद थे। उसमें से एक युवक को उसने पकड़ लिया और धोखाधड़ी करने के बारे में बात की। इस पर वह युवती के साथ मारपीट करता हुआ साथियों के साथ सैंट्रो गाड़ी में फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें