फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 वर्षीय युवती का पैथलैब के मालिक पर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी फरार

Fri, 04 Nov 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
अमन विहार में 21 वर्षीय युवती ने पैथलैब के मालिक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने डेढ़ साल पहले पैथलैब में काम करना शुरू किया। बुधवार की रात पीड़िता ने पुलिस से लैब के मालिक चंद्रमणि के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट करने की शिकायत दी। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि लैब में काम करने के दौरान उसकी दोस्ती चंद्रमणि से हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई। चंद्रमणि ने उसे शादी करने का आश्वासन दिया। शादी का झांसा देकर आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया। शादी करने की बात कहने पर आरोपी बात को टाल देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें